ADD





राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में सरगुजा के खिलाड़ियों ने लहराया परचम.. गाजियाबाद में हुआ आयोजन, प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए बेटियों ने लाया तीसरा स्थान

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 3 अगस्त 2025।।

गाजियाबाद उत्तरप्रदेश में 26 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित  14 वीं सेंट्रल जोन नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ सरगुजा से तीन खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा स्थान हासिल करने में सफलता पाई। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में आयोजित सेंट्रल जोन नेटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की महिला व पुरुष दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम में नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ सरगुजा से बालक वर्ग से आयुष्मान यादव एवं बालिका में माही मंसूरी, शबनम नाज शामिल थे। दोनों बालिका शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापूर की छात्रा हैं। सरगुजा नेटबॉल खिलाड़ी लगातार जिले व राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। नेटबॉल संघ के सचिव रजत सिंह, सौरभ सिन्हा, गौरव सिंह, के.पी सिंह, निशांत सिंह गोल्डी, हिमांशु जायसवाल, खुशबु गुप्ता के साथ जिला नेटबाल संघ परिवार, सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ व शा. कन्या उ.मा.विद्यालय अम्बिकापूर परिवार ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)