ADD





बाइक सवार तीन बदमाशों के बैग से निकला युवाओं को गर्त में धकेलने वाला सामान... गए जेल अनिल, मुजाहिद और गंगाराम..

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 3 अगस्त 2025।। 

नशे के सौदागरों के खिलाफ सरगुजा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इस बार गांधीनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथों दबोचते हुए करीब 1.20 लाख रुपए मूल्य का 120 नग नशीला इंजेक्शन बरामद करने में सफलता पाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के दिशा निर्देशन जिले की थाना, चौकी पुलिस मुखबिरों का जाल बिछाकर कार्रवाई की जा रही है। 

एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि 3 अगस्त 2025 को थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा दौरान पेट्रोलिंग के दौरान एफसीआई गोदाम के सामने बनारस रोड पास पहुंचने पर बजाज सीटी हंड्रेड सवार तीन संदिग्ध युवक  पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगे । जिन्हे पेट्रोलिंग वाहन से पीछा कर रोका गया।  मोटरसायकल चला रहा युवक गाड़ी के हैण्डल में एक झोला लटका रखा था तथा उसके पीछे बैठे दोनों लड़के अपने हाथ में झोला में कोई समान रखे थे। इन आरोपियों में चालक अनिल कुमार बंजारे पिता चिंतामणी  30 वर्ष, सवार मुजाहिद हुसैन आत्मज साकिर हुसैन  30 वर्ष, एवं  गंगाराम नायक पिता हीरालाल नायक  25 तीनों निवासी सिरसी थाना बसदेई जिला सूरजपुर शामिल हैं। आरोपी अनिल कुमार बंजारे के कब्जे मे रखे झोला की तलाशी लेने पर नशीला इंजेक्शन  कुल 40 नग कुल मात्रा 240 एमएल,   मुजाहिद हुसैन के कब्जे से  injection ip 02 ml का कुल 20 नग कुल मात्रा 40 एमएल, Avil    ip 10 ml का कुल 20 नग मात्रा 200 एमएल एवं  गंगाराम नायक के कब्जे मे रखे झोला से injection ip 02 ml का कुल 20 नग कुल मात्रा 40 एमएल, Avil    ip 10 ml का कुल 20 नग मात्रा 200 एमएल, कुल 120 नग इंजेक्शन बरामद किया गया। उक्त नशीले पदार्थो के सम्बन्ध मे वैध दस्तावेज की मांग की गई, जो आरोपियों द्वारा कोई दस्तावेज नही होना बताया गया।  आरोपियो के खिलाफ  धारा 22(सी) एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक विकास सिंह, अरविंद उपाध्याय, घनश्याम देवांगन गीता प्रसाद संजय राजवाड़े धीरज सिंह सैनिक अनिल साहू सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)