अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 2 अगस्त 2025।।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में सरगुजा पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत अभियान चला 28 लापता नाबालिग बालक - बालिकाओं को ढूंढ उनकी जिंदगी बचाने के साथ ही उम्मीद खो चुके परिवार की खुशियां भी लौटा दी। आधुनिक तकनीक की मदद से सरगुजा पुलिस ने गुम बच्चों का लोकेशन ज्ञात किया फिर महाराष्ट्र, तमिलनाडु एवं झारखण्ड सहित अन्य राज्यों में विशेष अभियान चला 25 बालिका एवं 3 बालकों को ढूंढने में सफलता पाई। कोतवाली, गांधीनगर एवं थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा सार्वधिक 6- 6-6 गुम नाबालिगो को बरामद किया गया।
पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा निर्देशन मे गुम नाबालिगो की दस्तयाबी हेतु जारी अभियान ऑपरेशन मुस्कान 1 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक चलाया गया था, अभियान कों संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा जिले के अधीनस्थ थाना/चौकी प्रभारियों को ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या मे गुम नाबालिगो की पता तलाश कर परिजनों को सुपुर्द किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
पुलिस टीम द्वारा गुम नाबालिगो के परिजन से संपर्क कर जानकारी लेकर एवं तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए गुम नाबालिगो को अलग अलग राज्यों (महाराष्ट्र, तमिलनाडु एवं झारखण्ड) से बरामद करते हुए सकुशल दस्तायाब किया है, ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुम नाबालिगो की दस्तयाबी के लिए व्यापक रूप से अभियान चलाया गया, 01 जुलाई से 31 जुलाई तक की स्थिति मे 28 गुम नाबालिगो कों खोज निकाला गया है, जिसमे 25 बालिका एवं 03 बालक शामिल है, सभी गुम नाबालिगो कों उनके परिजनों कों सुपुर्द किया गया है, सरगुजा पुलिस के अभूतपूर्व प्रयास से 28 नाबालिगो कों पुनः एक नयी उम्मीद मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना अंबिकापुर कोतवाली द्वारा 06 गुम नाबालिग, थाना गांधीनगर द्वारा 06 गुम नाबालिग, थाना सीतापुर द्वारा 06 गुम नाबालिग, थाना लखनपुर द्वारा 02 गुम नाबालिग, थाना उदयपुर द्वारा 01 गुम नाबालिग, थाना बतौली द्वारा 01 गुम नाबालिग, थाना लुन्ड्रा से 03 गुम नाबालिग, थाना धौरपुर से 01 गुम नाबालिग, थाना मणीपुर से 02 गुम नाबालिग बरामद किये गए है, थाना कोतवाली, गांधीनगर एवं थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा अभी तक 06-06-06 सार्वधिक गुम नाबालिगो की दस्तायाबी की गई है।
ठाडे से बरामद हुई एक बालिका
प्रार्थी दिनांक 28/05/25 को चौकी रघुनाथपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 27/03/25 कों प्रार्थी की नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले गया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी रघुनाथपुर थाना लुन्ड्रा मे अपराध क्रमांक 106/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। “ऑपरेशन मुस्कान”अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा अपहृत बालिका एवं मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, तकनिकी सहायता के माध्यम से मामले मे अग्रिम जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम को अपहृता के बरामदगी एवं आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु जिला ठाणे मुंबई महाराष्ट्र रवाना किया गया था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले की पीड़िता को आरोपी के कब्जे से ठाणे मुंबई महाराष्ट्र से बरामद कर नाबालिग की दस्तयाबी की गई है एवं मामले के आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।“ऑपरेशन तलाश”की सफलता के बाद “ऑपरेशन मुस्कान” मे भी सरगुजा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिगो कों दस्तांयाब कर उनके परिजनों से मिलाया गया है।

.jpg)






















