ADD





स्कूल में परोसा कुत्ते का जूठा भोजन... खबर जंगल में लगी आग की तरह फैली ... मचा हड़कंप , 83 छात्रों को लगा एंटी रेबीज इंजेक्शन

0


 बलौदा बाजार।। खबरी गुल्लक।। 

 छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार  जिले के पलारी के ग्राम लच्छनपुर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के मध्याह्न भोजन को कुत्ते द्वारा जूठा कर दिए जाने के बाद भी बच्चों को खिलाने का गंभीर मामला सामने आया है।  29 जुलाई को यहां कुत्ते द्वारा जूठा कर दिया गया मध्याह्न भोजन बच्चों को परोस दिया गया। अभिभावकों को बच्चों से यह जानकारी मिलने पर हंगामा मच गया।  शालेय समिति की बैठक हुई जिसमें पालकों के दबाव के बीच भोजन करने वाले सभी 83 बच्चों को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया गया। अभी तक दो डोज लगवाए जा चुके हैं।  घटना से आक्रोशित पालकों ने मामले की जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। यह गम्भीर लापरवाही उजागर होने पर कलेक्टर दीपक सोनी ने जूठा भोजन परोसने वाले जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह को मध्याह्न भोजन के संचालक से अस्थायी रूप से बाहर कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने मध्यान्ह भोजन की सब्जी जूठा कर दिया था। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)