अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर और शहर के बाहरी क्षेत्रों से जोड़ने वाले निगम, पी डब्ल्यू डी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के द्वारा संचालित मार्गो की जर्जर स्थिति और संबंधित विभागों की उदासीनता से नागरिकों को हो रही परेशानी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यूथ इंटक के द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2025 को सुबह 11:30 बजे भारत माता चौक (खरसिया नाका) पर प्रदर्शन और चक्काजाम किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश अध्यक्ष यूथ इंटक आशीष शील ने दी।
शहर के जानलेवा खरसिया मार्ग में वाहन चालकों को गढ्डों में गाड़ी चलाने का प्रशिक्षण देगी यूथ इंटक ... खस्ताहाल सड़कों के खिलाफ 5 अगस्त होगा अनोखा प्रदर्शन
अगस्त 04, 2025
0

.jpg)





















