अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 2 अगस्त 2025 ।।
कार्मेल स्कूल अंबिकापुर में आज ‘दादा-दादी दिवस’ अत्यंत हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर के मुख्य अतिथि हरि शंकर त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता, अंबिकापुर रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जो अज्ञानता से ज्ञान की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने मंच को जीवंत कर दिया। मंच पर अपने पोते-पोतियों को देखकर दादा-दादी भावविभोर हो उठे।
दादा-दादी ने अपने हर्ष और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल द्वारा उठाया गया यह कदम परिवारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अत्यंत सराहनीय है। मुख्य अतिथि ने अपने संवेदनशील उद्बोधन में एक प्रेरणादायक कहानी साझा की और दादा-दादी से आग्रह किया कि वे अपने पोते-पोतियों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं और उन्हें मूल्य आधारित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।
विद्यालय प्रबंधक सिस्टर विनिथा एवं प्रधानाचार्या सिस्टर रोशनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए दादा-दादी को उनके आशीर्वाद व उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया।

.jpg)






















