अंबिकापुर/बस्तर।। खबरी गुल्लक।। 3 अगस्त 2025।।
कलेक्टर बस्तर के रूप में सम्पूर्णता अभियान के तहत आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर के विजय दयाराम को स्वर्ण और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। इसके पूर्व श्री विजय दयाराम ने नगर निगम अंबिकापुर में भी आयुक्त के तौर पर अंबिकापुर शहर की स्वच्छता के लिए कई नवाचार के साथ उल्लेखनीय कार्य किया था। अंबिकापुर नगर निगम के बाद उनकी पदस्थापना बस्तर कलेक्टर के तौर में हुई थी। उन्होंने बस्तर में भी पिछड़े इलाको के विकास, शिक्षा ,स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर फोकस करते हुए क्षेत्र के विकास को गति दी थी।

.jpg)





















