ADD





देश में पाकिस्तानियों की मदद से गजवा- ए- हिंद की साजिश रच रहे दो कट्टरपंथी गिरफ्तार.. ! सबूतों के साथ उत्तर प्रदेश के आतंक रोधी दस्ते के हत्थे चढ़े अजमल अली और उसामा नाज

0


 लखनऊ। (उत्तरप्रदेश )खबरी गुल्लक ।। 5 अगस्त 2025

 आतंक रोधी दस्ते उत्तरप्रदेश  ने पाकिस्तानी नागरिकों की मदद से देश विरोधी षड्यंत्र रचने वाले दो कट्टरपंथी युवकों को साक्ष्यों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अमरोहा निवासी अजमल अली और महाराष्ट्र के ठाणे निवासी डॉ. उसामा नाज शामिल है। एटीएस के अनुसार दोनों आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप रिवाइविंग इस्लाम से जुड़े थे, जिसमें 3 एडमिन सहित करीब 400 पाकिस्तानी सदस्य हैं। एटीएस के मुताबिक  दोनों आरोपी सोशल मीडिया मंचों के जरिये गैर मुस्लिमों के खिलाफ जिहाद की साजिश रच रहे थे। वह भारत में गजवा-ए-हिंद कर शरिया कानून लागू करना चाहते थे। मुस्लिम युवकों को देश विरोधी गतिविधियां अंजाम देने के लिए भड़का रहे थे। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े अमरोहा के गांव देहरा निवासी अजमल को तीन दिन पहले पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया गया था। उसने रिवाइविंग इस्लाम ग्रुप से जुड़ा होना स्वीकार किया है।  वह इंस्टाग्राम पर ठाणे के उसामा से संपर्क में है। इस खुलासे के बाद एटीएस की टीम ने सोमवार को उसामा को भी  गिरफ्तार कर लिया।  पूछताछ में आरोपी अजमल ने एटीएस को  बताया कि उसामा  उसे निर्देश दे रहा था। वह उसामा से इंस्टाग्राम व सिगनल एप के जरिये चुनी हुई सरकार को गिराकर शरिया कानून लागू करने की साजिश रच रहा था।


 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)