अंबिकापुर। खबरी गुल्लक ।। सरगुजा राजपरिवार के प्रमुख व पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के निवास कोठीघर में अज्ञात चोरों ने दबिश देकर हाथी की चोरी कर ली। दरअसल यह हाथी 15 किलो वजनी पीतल की मूर्ति की थी। कोठीघर के मैनेजर ब्रम्हरोड निवासी राज सोनी ने कोतवाली में FIR दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि दो व तीन अगस्त की दरमियानी रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पोर्च में स्थापित पीतल के हाथी की चोरी हुई है ।

.jpg)






















