मैनपाट के पुर्व मंडल अध्यक्ष रजनीश पांडे को मिली भाजपा जिला मंत्री की नई जिम्मेदारी...

ADD

मैनपाट के पुर्व मंडल अध्यक्ष रजनीश पांडे को मिली भाजपा जिला मंत्री की नई जिम्मेदारी...

0


 मैनपाट ।। खबरी गुल्लक।। (महेश यादव) 

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और जिले में नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस घोषणा में मैनपाट के पूर्व मंडल अध्यक्ष रजनीश पांडेय को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भाजपा जिला मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से की गई है। पार्टी नेतृत्व का यह निर्णय न केवल संगठन के प्रति रजनीश पांडेय की निष्ठा और समर्पण को सम्मानित करता है, बल्कि यह जिले के कार्यकर्ताओं के लिए भी उत्साह का विषय है। रजनीश पांडेय लंबे समय से मैनपाट में भाजपा संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सहभागी बनने और संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुँचाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए जिले की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है और सभी इस निर्णय का स्वागत कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके मार्गदर्शन से संगठन और भी सशक्त होगा तथा जिले में भाजपा की पकड़ और मजबूत बनेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)