अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
लखनपुर थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाना लखनपुर में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसने कक्षा 12वीं तक पढ़ाई की है और घर पर घरेलू काम करती थी। इसी बीच ग्राम सिंगौटाना के निवासी धनी कुजूर, उसके साथी अलका उरांव, नितेश और अशोक ने काम दिलाने का झांसा देकर उसे धोखे में लेकर उज्जैन (मध्य प्रदेश) ले गए और वहाँ बंधक बना दुराचार किया।
घटना दिनांक 15 नवंबर 2025 को दोपहर लगभग 1 बजे हुई जब धनी कुजूर उसे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास लेकर पहुँचा। वहाँ आरोपियों ने पीड़िता से पहने गहने और उसका मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि चारों आरोपियों ने उसे ट्रेन में बैठाकर उज्जैन भेज दिया और वहाँ एक कमरे में बंद कर रखा जहां वह अपने आप को कहीं जाने या किसी से बात करने में असमर्थ थी।
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे 250000 रुपये में खरीदा था और लगातार धमकियाँ दी गईं कि वह कहीं नहीं जा सकती। लगभग एक सप्ताह बाद जब वहाँ से उसे कहीं ले जाया जा रहा था, उसने जोरदार हंगामा किया जिससे आसपास के लोग सतर्क हुए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता को थाना घटिया उज्जैन ले जाकर सुरक्षित स्थान पर रखा। पुलिस जांच में उक्त आरोपी धनी कुजूर, अलका उरांव, नितेश और अशोक के खिलाफ धारा 143(2) और 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से जानकारी मिलने पर परिजन उज्जैन गए और पीड़िता को लेकर वापस लौट लखनपुर थाना में fir दर्ज कराया।





