ADD

युवा पार्षद मनोज गुप्ता का भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष तक का सफर

0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने शहर के युवा पार्षद मनोज गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। इस नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।  मनोज गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना ही उनका लक्ष्य रहेगा।  गुप्ता इससे पूर्व दो कार्यकालों तक भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में वे संगठन के विस्तार के साथ ही पिछड़ा वर्ग समाज की बेहतरी के लिए सतत प्रयास करेंगे।  

 मनोज गुप्ता का संक्षिप्त परिचय

- नाम: मनोज गुप्ता  

- जन्म वर्ष: 1975  

- माता: स्व. धनमती देवी  

- पिता: स्व. उमेश प्रसाद गुप्ता  

- निवास: नवापारा, अंबिकापुर  

- शिक्षा: एम.कॉम  

 राजनैतिक सफर

- 1999: भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल से राजनीतिक जीवन की शुरुआत  

- 2004: भाजपा ग्रामीण युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष  

- 2007: युवा मोर्चा जिला महामंत्री  

- 2011 से 2016: पुनः जिला महामंत्री के रूप में कार्य  

- 2016: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष  

- 2025: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त  

 पार्षद के रूप में सक्रिय जनसेवा

मनोज गुप्ता वर्तमान में नगर निगम अंबिकापुर के माता राजमोहिनी देवी वार्ड से पार्षद हैं। पार्षद के रूप में वे वार्ड की बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सुधार के लिए लगातार प्रयासरत हैं। बारिश के मौसम के बाद वार्ड में सड़क, पानी, नाली आदि सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं।  उनके प्रयासों से संत हरकेवल तालाब की पहली बार व्यापक सफाई कराई गई, जिसके फलस्वरूप इस वर्ष यहां छठ पर्व का विधिवत आयोजन संभव हो सका। स्थानीय नागरिकों ने भी मनोज गुप्ता के इस कार्य की सराहना की है और उनसे आगे भी जनहित में ऐसे ही कार्यों की अपेक्षा जताई है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)