भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ ने अंबिकापुर नगर निगम के युवा और जुझारू पार्षद मनोज गुप्ता पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। प्रदेश नेतृत्व के इस फैसले से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। नई जिम्मेदारी मिलने पर मनोज गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू तथा समस्त भाजपा परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे मैं पिछड़ा वर्ग के उत्थान, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए समर्पित होकर सिद्ध करूंगा।अंबिकापुर नगर निगम के युवा पार्षद के रूप में मनोज गुप्ता ने युवा सशक्तिकरण अभियान, स्वच्छता जागरूकता और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार क्षेत्रों में त्वरित राहत कार्यों के माध्यम से अपनी कर्मठ छवि बनाई है। इन प्रयासों से न केवल निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली, बल्कि युवाओं और पिछड़े वर्ग के बीच उनकी लोकप्रियता भी बढ़ी। उन्होंने कहा कि मैं संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा के लिए दिन-रात कार्य करूंगा, इसका उन्होंने संकल्प व्यक्त किया। सरगुजा संभाग में यह फैसला संगठन को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, अजय जामवाल, पवन कुमार साय, ओपी चौधरी, रामविचार नेताम, राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, अखिलेश सोनी, अनुराग सिंह देव, भारत सिंह सिसोदिया, मंजूषा भगत सहित भाजपा परिवार ने इस नियुक्ति पर मनोज गुप्ता को बधाई दी है।
मनोज गुप्ता बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा ऊर्जा से संगठन को मिलेगी नई गति..
दिसंबर 16, 2025
0





