अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
छत्तीसगढ़ दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेंडर जन कल्याण संघ ने वरिष्ठ दस्तावेज लेखक राजेश कुमार गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए चयनित किया है। श्री गुप्ता दस्तावेज लेखन और स्टाम्प संबंधित कार्यों में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे अम्बिकापुर के निवासी हैं और वे पूर्व में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अपने खेल कौशल के जरिए वे राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्तमान में वे सरगुजा संभाग के अध्यक्ष के रूप में सेवा दे रहे हैं और संगठन के कनिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस महत्वपूर्ण पद पर चयन को लेकर गांव के कृषक, खेल प्रेमी, जमीन रजिस्ट्री से जुड़े शशि तिवारी, अशोक, सलमान, मोहम्मद फारूक, निशांत, प्रवीण, कौशल, संतोष, राजेश दुबे, राकेश, अंजनी, पवनीत सिंह गिल, आनंदधर दीवान समेत संगठन के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।





