अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।।
जनजाति सुरक्षा मंच केंद्र प्रांत जशपुर की बैठक जशपुर में आयोजित किया गया। यह बैठक देश की राजधानी दिल्ली में इस साल 24 मई को रामलीला मैदान में होने वाले डीलिस्टिंग गर्जना महारैली की तैयारियों के सिलसिले में संपन्न हुआ। बैठक में राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत ने महारैली की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि देश के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब देश के सभी जनजाति समाज के लाखों लोग, एक मुद्दे डीलिस्टिंग पर एकजुट होकर मांग करेंगे। सरगुजा संभाग से भी प्रत्येक गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होंगे। सरगुजा संभाग से पचास हजार से ज्यादा संख्या में जनजातीय समाज इसमें शिरकत करेगा। विकासखंड, जिला और प्रदेश स्तर की महारैली के बाद जनजातीय समाज अब दिल्ली में डीलिस्टिंग गर्जना के लिए कूच करेगा। यह पहला अवसर होगा जब जनजातीय समाज देश की राजधानी में इस कानून की मांग करने वाला है।
प्रान्त संयोजक रोशन प्रताप सिंह ने संगठनात्मक संरचना पर जोर देते हुए कहा कि जिला से लेकर ग्राम स्तर तक की समितियों के गठन कार्य को पूर्ण करके, सभी गांव में डीलिस्टिंग की मांग का प्रस्ताव ग्राम सभा से पारित कराना है। आने वाले दिनों में सभी सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच सहित सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर उनसे इस मांग पर समर्थन के लिए संपर्क अभियान चलाने की जानकारी दिए। बैठक में संरक्षक पनत राम भगत ने दिल्ली चलो की तैयारियों के कड़ी में गांव गांव में जनजागरण यात्रा, पदयात्रा एवं वाहन यात्रा करने एवं प्रत्येक गांव एवं मोहल्ला में दिवाल लेखन पर जोर दिए।
बैठक में संरक्षक महेश्वर राम, केंद्रीय टोली सदस्य रवि भगत, प्रांत सह संयोजक इन्दर भगत, लालदेव भगत, जिला संयोजक मानेश्वर भगत, संत सिंह, मेहीलाल आयाम, संपत लाल भगत, मानकेश्वर भगत, रज्जू राम, श्रीराम भगत, अमवती सिंह, जयंती भगत, शशिकरण खेस, स्वाति संत सिंह, प्रताप सिंह, दुखसिंह भगत, बालक राम भगत, फाल्गुनी नन्दे, रंजीत, अर्जुन सिंह, विद्यासागर सिंह, श्रीराम भगत, आशीष सहित प्रांत, जिला एवं विकासखंड के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

.jpg)





















