ADD





बलरामपुर जिले में हाइवे पेट्रोलिंग के हीरो अमित मिंज को मिली पदोन्नति .. एडिशन एसपी ने लगाया फीता .. प्रधान आरक्षक ने कहा फर्ज निभाता रहूंगा...

0

बलरामपुर।। 20 जनवरी 2026 ।।खबरी गुल्लक स्पेशल

  बलरामपुर जिले में वर्ष 2005 से पुलिस की वर्दी में जनसेवा कर रहे आरक्षक अमित मिंज को विभाग ने प्रधान आरक्षक के पद पर प्रमोट किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी और रक्षित केंद्र प्रभारी विमलेश देवांगन ने उनके कंधों पर फीता लगाकर बधाई दी।  अफसरों ने कहा आगे और भी ऊंचाइयों को छुओ! अमित ने मुस्कुराते हुए आभार जताया और बोले, सर मैं तो बस अपना फर्ज निभाता रहूंगा। 

खबरी गुल्लक की टीम ने खासतौर पर अमित मिंज से बात की। उन्होंने बताया 20 साल से ज्यादा हो गए पुलिस में। हाइवे पेट्रोलिंग वाहन चला रहा हूं। सड़क पर हर रोज मौत से जंग लड़ता हूं। अमित की कहानी तो कमाल की है! 2005 में भर्ती हुए, तब से जनता की ढाल बने हुए हैं। हाइवे पर कई  एक्सीडेंट हुए।  सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग टीम के साथ अमित ने घायलों को अस्पताल पहुंचने में त्वरित मदद कर 500 से अधिक लोगों की जान बचाई है।  विभाग ने उन्हें  सम्मान दिया। एक बार रात के 2 बजे बाइक सवार लड़के को चोट लगी, चूंकि अस्पताल नजदीक था और एम्बुलेंस में देरी की संभावना पर अमित ने खुद कंधे पर उठाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने कहा था 10 मिनट लेट होते तो गंभीर हो जाता। 

अमित सिर्फ पुलिस विभाग में ड्राइवर नहीं बल्कि हाइवे पेट्रोलिंग के सुपरहीरो रहे हैं।  सड़क हादसों में त्वरित राहत पहुंचाते। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देते, एम्बुलेंस बुलाते। उच्च अधिकारियों ने कई बार प्रमाण पत्र देकर सराहा। उनकी सक्रियता और कर्तव्य निष्ठा के चलते ही हाइवे में कई बड़े नशे की तस्करी का खुलासा भी हुआ है। बारिश के मौसम में भारी बारिश के बीच हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने एक ट्रेक्टर से लगभग एक क्विंटल गांजा बरामद किया था।  एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने  बताया अमित जैसे जवान पुलिस का गौरव हैं। उनकी निष्ठा और ईमानदारी बेजोड़ है। पदोन्नति उनके हक की थी। रक्षित प्रभारी विमलेश देवांगन बोले हाइवे पेट्रोलिंग में अमित का योगदान अमूल्य। आगे भी उनके निष्ठा की उम्मीदें हैं। 

पदोन्नति समारोह में पुलिसकर्मियों ने तालियां बजाईं। अमित ने कहा कि वरिष्ठों का आशीर्वाद है। कर्तव्य निष्ठा से निभाऊंगा। सड़क सुरक्षा में कोई कसर न छोड़ूंगा। बलरामपुर पुलिस ने अमित को हाइवे ड्यूटी पर ही रखा है। अब प्रधान आरक्षक बनकर जिम्मेदारी और बढ़ गई। 

अमित की जिंदगी संघर्षों भरी। छोटे से गांव से निकलकर पुलिस बने। परिवार का सहयोग मिला। पत्नी और  बच्चे गर्व से कहते पापा हीरो हैं।  सड़क दुर्घटनाओं पर अमित का मानना है स्पीड कंट्रोल करो, हेलमेट पहनो। हम सब मिलकर सड़कें सुरक्षित बनाएं। विभागीय सम्मान तो मिले, लेकिन असली सम्मान तो जनता का प्यार है। अमित कहते हैं लोगों की जान बचाना सबसे बड़ा पुरस्कार। खबरी गुल्लक  अमित मिंज को ढेर सारी शुभकामनाएं देता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)