ADD





उधार चुकाने बलरामपुर जिले के विकास ने अंबिकापुर में कर दिया अपराध.!. झपट्टा मार किसान से लूटा 30 हजार, चंद घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 19 जनवरी 2026

 जिला सरगुजा में पुलिस ने एक सनसनीखेज झपटमारी के आरोपी को चंद घंटों में दबोच लिया।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के सख्त निर्देश पर मणीपुर थाना टीम ने सायबर सेल की मदद से कमाल कर दिखाया। आरोपी विकास गुप्ता के कब्जे से 24 हजार नकद और घटना में इस्तेमाल हरी HF डिलक्स मोटरसाइकिल नंबर CG 13 AF 8278 जब्त कर लिया है। आरोपी ने कबूल किया कि उधार चुकाने के चक्कर में अपराध किया। पुलिस ने बताया कि 

दिनांक 16 जनवरी 2026 को दोपहर में प्रार्थी कैला राम निवासी लक्ष्मीपुर,  जिला सहकारी बैंक गए। उन्होंने 30 हजार रुपये नगद निकाले और साइकिल से लौटते समय कपड़े में बांधकर टोकरी में रख लिया। शाम 4:30 बजे तेन्दुपारा, हुण्ड्रालता के पास  वक्त हेलमेट पहने एक बाइक सवार रुका। मोनू का घर कहां है, शादी के लिए लड़की देखनी है कहकर झांसा दिया और अचानक साइकिल की टोकरी से रूपये से बंधा कपड़ा छीन फरार हो गया । जिसमें 30 हजार रुपए और पासबुक रखा था। 

अचानक हुए इस घटना से कैला राम चिल्लाया पकड़ो-पकड़ो!लेकिन लुटेरा तेज बाइक पर शहर की ओर फरार हो गया। सौभाग्य से पड़ोसी ने पीछा किया और वाहन नंबर नोट कर लिया। शिकायत पर मणिपुर पुलिस ने धारा 304(2) BNS के तहत अपराध दर्ज किया।

 SSP सरगुजा के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सीपी तिवारी की टीम एक्शन में आई। घटनास्थल का मिनट-टू-मिनट निरीक्षण, गवाहों के बयान, CCTV फुटेज और इंटेलिजेंस से आरोपी का पता लगाया। साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक रामचंद्र गुप्ता और आरक्षक सत्येंद्र दुबे, उमाशंकर साहू, रामाशंकर यादव, अनिल सिंह ने रात-दिन मेहनत की।  

चंद घंटे में आरोपी गिरफ्तार

FIR के महज कुछ घंटों बाद पुलिस ने आरोपी विकास गुप्ता 35 वर्ष पिता ऋषि कुमार गुप्ता निवासी खुजरी मंदिर पारा चौकी बारियों राजपुर बलरामपुर वर्तमान निवास शिकारी रोड बौरीपारा  अंबिकापुर को धर दबोचा।  पूछताछ में आरोपी ने खुलासा  किया कि घर निर्माण और अन्य कामों के उधार चुकाने के लिए झपटमारी की। 24 हजार नकद और बाइक जब्त किया गया। बाकी रकम खर्च करने की जानकारी दी।

 SSP  राजेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। जनता सतर्क रहे। नकद ले जाते वक्त सावधानी बरतें।  गरीबी में अपराध का रास्ता न अपनाएं। कार्रवाई  में SI सीपी तिवारी, सायबर सेल प्रभारी अजित मिश्रा, रामचंद्र गुप्ता और आरक्षक  सक्रिय रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)