अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।। 19 जनवरी 2026।।
सरगुजा जिले में पदस्थ आरक्षक (चालक) दिनेश प्रताप सिंह को प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के आदेश के अनुपालन में यह पदोन्नति की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में आयोजित पदोन्नति कार्यक्रम में दिनेश प्रताप सिंह को फीता लगाकर पदोन्नत किया। एसएसपी ने उन्हें उनके अनुभव के आधार पर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया और नई जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक निभाने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक संजय श्रीवास्तव सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

.jpg)





















