ADD





एमसीबी जिले में तीन कर्मियों का निलंबन रद्द.. फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से भेंट कर बोला थैंक्यू

0

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।।

3 जनवरी 2026।। मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भारतपुर (एमसीबी) जिले में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के तीन पदाधिकारियों के निलंबन को रद्द करने वाले फैसले ने फेडरेशन में उत्साह भर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के अंबिकापुर प्रवास के दौरान फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें धन्यवाद पत्र भेंट कर आभार व्यक्त किया।  फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि कलेक्टर द्वारा की गई निलंबन कार्यवाही के बाद फेडरेशन की तत्काल मांग पर तीनों पदाधिकारियों को जल्द ही बहाली कर दी गई। जिला संयोजक कमलेश सोनी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री  के मार्गदर्शन और फेडरेशन की एकजुटता से यह संभव हुआ। हम उनके प्रति हृदय से आभारी हैं। फेडरेशन पदाधिकारियों का मानना है कि इससे भविष्य में अन्य मामलों में भी न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी है। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने भी प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। विदित हो कि फेडरेशन के हड़ताल के दौरान तीन कर्मचारी जो फेडरेशन के पदाधिकारी भी हैं उनके द्वारा mcb जिले में कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारियों को हड़ताल पर चलने आह्वान किया जा रहा था,जिससे कलेक्टर ने तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। कलेक्टर के इस कार्रवाई को फेडरेशन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए बहाली नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल पांडेय के द्वारा भी प्रशासन से निलंबित कर्मचारियों को निः शर्त बहाल किए जाने मांग की गई थी। स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देने वालों में  संभागीय प्रभारी राजेंद्र सिंह और संभाग संयोजक कौशलेंद्र पांडेय, जिला अध्यक्ष सरगुजा कमलेश सोनी डॉ. सी.के. मिश्रा, सउद अंसारी, संजय यादव,  अनीस,  नवीन केशरी, सी.एम. मिश्रा, हरिशंकर सिंह,  विजेन्द्र यादव,  अखिलेश सोनी,  आलोक कुशवाहा,  अजीत मंडल,  दुर्गेश सिन्हा,  अनिल तिवारी,  एलके  सिंह सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन सदस्य मौजूद रहे।


 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)