मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर में पहाड़ी कोरवा महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को दिया जन्म.. खुशी से झूम उठा परिवार

मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर में पहाड़ी कोरवा महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को दिया जन्म.. खुशी से झूम उठा परिवार

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक 

 पहाड़ी कोरवा गर्भवती महिला का मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर के एमसीएच में प्रसव हुआ। महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। महिला के पूर्व में एक पुत्र है और दूसरे प्रसव में तीन बच्चों के जन्म के साथ ही अब उनके संतानों की संख्या चार हो गई है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म लेने से पहाड़ी कोरवा परिवार में खुशी का माहौल है। चिकित्सा जगत में एक साथ 3 बच्चों के जन्म को संभव माना जाता है मगर ऐसे मामले काफी दुर्लभ होते हैं। इस सुखद घटना ने बलरामपुर जिले के शासकीय अस्पतालों में संसाधनों के अभाव को एक बार फिर उजागर किया, साधुवाद है स्वास्थ्य प्रबंधन और चिकित्सा कर्मियों की जिनकी पहल से महिला मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर में पहुंच सकी और सुरक्षित प्रसव संभव हो सका।

करीब 10 वर्ष पूर्व मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में एक साथ चार नवजातों ने जन्म लिया था,हालांकि उस दौरान नवजात काफी कमजोर थे,चिकित्सकों द्वारा काफी प्रयास के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका था। 


बताया जा रहा है कि बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम खुम्हरी निवासी बसंती पहाड़ी कोरवा पति शनिचरा कोरवा 21 वर्ष दूसरी बार गर्भवती हुई थी।  परिजन उसे करीब पांच दिनों पूर्व मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में लेकर पहुंचे थे और जागरूकता, जानकारी के अभाव में बगैर स्वास्थ्य परीक्षण के ही वापस लौट गए थे। पहाड़ी कोरवा गर्भवति महिला का स्वास्थ्य जांच नहीं हो पाने की सूचना पर राजपुर के बीएमओ डॉ. दीपक गुप्ता के निर्देश पर सीएचओ प्रमिला पैंकरा और लैब टेक्नीशियन बरसाती लाल गुप्ता को छह सितंबर को पहाड़ी कोरवा महिला के घर  पर पहुंचे और प्रसव पीड़ा होता देख गर्भवती महिला और उसके पति को एंबुलेंस से लेकर सीधे मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के एमसीएच में पहुंचे। अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने बसंती कोरवा को गायनिक वार्ड में भर्ती कर लिया।  रात करीब 11:50 बजे प्रसव पीड़ा होने पर एमसीएच की चिकित्सक व स्टाफ नर्स महिला को ऑपरेशन थिएटर ले गए जहां ऑपरेशन से प्रसव हुआ। 

तीनों नवजात स्वास्थ्य,sncu वार्ड में कराए गए भर्ती

 सिविल सर्जन व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके रेलवानी ने खबरी गुल्लक से चर्चा करते हुए बताया कि तीनों नवजातों को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है, नवजातों की विशेष देखरेख हो रही है। उन्होंने बताया कि तीनों नवजात स्वस्थ हैं। मां की सेहत को भी स्वस्थ बताया जा रहा है। ऑपरेशन होने के चलते बसंती पहाड़ी कोरवा को आईसीयू में भर्ती किया गया है जबकि तीनों नवजातों को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)