मल्टी परपज स्कूल अंबिकापुर में 10 वीं के छात्र को सहपाठियों ने रास्ता रोक बेदम पीटा..सिर पर आई चोट,लगे 4 टांके

मल्टी परपज स्कूल अंबिकापुर में 10 वीं के छात्र को सहपाठियों ने रास्ता रोक बेदम पीटा..सिर पर आई चोट,लगे 4 टांके

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक। 

शहर के मल्टीपरपज स्कूल में आज छुट्टी के बाद पैदल घर लौट रहे 10 वीं कक्षा के एक विद्यार्थी के साथ स्कूल के ही आधा दर्जन छात्रों ने जमकर मारपीट कर दिया। इस घटना से अन्य छात्रों में हड़कंप मच गया। मारपीट से छात्र के सिर और चेहरे में चोटें आई है। सूचना पर परिजन पहुंचे और छात्र को अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए टांका लगाया। घायल छात्र गुलाम मुस्तफा पिता जाकिर ने बताया कि आज सोमवार को स्कूल से छुट्टी के बाद वह शाम 5 बजे घर लौट रहा था, तभी स्कूल के ही छात्रों ने उसे घेर कर मारपीट शुरू कर दिया। हाथ में कड़ा पकड़ फाइटर बनाते हुए सिर और चेहरे में मारा गया, जिससे उसे चोटें आई और रक्त बहने लगा।छात्रा ने बताया कि वह मारपीट का कारण पूछता रहा मगर उस पर हमला जारी रखा गया। साथ में मौजूद रिश्ते के भाई जो मल्टी परपज स्कूल में ही पढ़ते हैं, बीच बचाव करने पर उसके गाल में भी हमलावरों ने कई बार तमाचा जड़ दिया। घटना के दौरान एक शिक्षक पहुंचे तो हमावर भाग खड़े हुए। छात्र के पिता ने शाला प्रबंधन से विद्यालय में अनुशासन का कड़ाई से पालन कराने और उद्दंड छात्रों पर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना की जानकारी घायल छात्र के पिता जाकिर ने स्वयं फोन कर खबरी गुल्लक को जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)