ADD





भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बने पंकज गुप्ता, 1995 से लगातार कर रहे संगठन की सेवा

0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

 भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए जिला महामंत्री पद पर पंकज गुप्ता को जिम्मेदारी दिया गया है। 1995 से निरंतर संगठन के प्रति अपनी अटूट निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्यरत पंकज गुप्ता ने बूथ स्तर से लेकर  विधानसभा ,लोकसभा शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक के रूप में पार्टी को अमूल्य सेवाएं प्रदान की हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी इस नियुक्ति पर हार्दिक बधाई दी है। पंकज गुप्ता का यह चयन न केवल उनके लंबे संघर्ष का पुरस्कार है, बल्कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला कदम भी साबित होगा। संगठन के जानकारों का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी की गतिविधियां और मजबूत होंगी।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)