अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
सरगुजा के लखनपुर थाना क्षेत्र में अमेरा कोयला खदान क्षेत्र से संगठित कोयला चोरी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। डीआईजी व एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना लखनपुर पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.5 टन चोरी का कोयला, 13 साइकिल व 19 मोटरसाइकिल सहित करीब 6 लाख रुपये का माल जब्त किया। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को पता चला कि बड़ी संख्या में लोग अमेरा ओपन कास्ट कोयला खदान में घुसकर संगठित रूप से कोयला चुरा रहे थे। खदान सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोकने पर चोरों ने गाली-गलौज व मारपीट की कोशिश की। डीआईजी-एसएसपी के आदेश पर थाना लखनपुर की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।आरोपियों ने पूछताछ में अपराध कबूल लिया। खदान के आसपास नदियों के मुहानों पर अवैध खुदाई के गड्ढों को जेसीबी से भरवाकर समतल भी कराया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना लखनपुर में अपराध क्र. 32/26 धारा 329(3), 303(2), 112(2) बीएनएस दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अनुविभागीय अधिकारी तुल सिंह पट्टावी, थाना प्रभारी संपत पोटाई व पुलिस टीम सक्रिय रही।
यह हैं आरोपी
- पंडरू राजवाड़े (31 वर्ष), लटोरी।
- धनेश्वर राजवाड़े (30 वर्ष), जोधपुर।
- सपुरन (45 वर्ष), जोधपुर।
- भींगल राम राजवाड़े (35 वर्ष), जोधपुर।
- राजेंद्र प्रसाद (22 वर्ष), जोधपुर।
- रामदेव (45 वर्ष), गणेशपुर।
- अनीष राजवाड़े (40 वर्ष), रजपुरी।
- सोनसाय (45 वर्ष), बिनकरा।
- रजन प्रसाद उर्फ जगेश्वर (38 वर्ष), जयपुर।
- सुखसाय (30 वर्ष), सुखरी।
- चमरू (36 वर्ष), सुखरी।
- चंदलाल (30 वर्ष), सुखरी।
- बीरदेव (24 वर्ष), सुखरी।
- रामकुमार (27 वर्ष), सुखरी।
- अमरेश (25 वर्ष), सुखरी।
- मनीजर (30 वर्ष), सुखरी।
- नीलम (35 वर्ष), सुखरी।
- फेंकू राम (45 वर्ष), गणेशपुर।
- अनुज यादव (22 वर्ष), परसोंड़ी।
- चंद्रभान (40 वर्ष), झाबर।
- हरेश प्रसाद (30 वर्ष), सोनपुर खुर्द।

.jpg)






















