ADD

अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ ... 7 आरोपी गिरफ्तार..!

0

रायपुर।। खबरी गुल्लक।।

कमिश्नरेट पुलिस रायपुर ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और पेमेंट गेट- वे के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गोवा के किराए के विला से संचालित इस रैकेट के दो मुख्य सरगना रायपुर से और पांच आरोपी गोवा से गिरफ्तार हुए। 

 पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रतीक कुमार वीधवानी  सांई ट्वीन्स, अमलीडीह दुबई से लौटा, पूर्व में क्रिकेट सट्टा मामले में जेल गया, पेमेंट गेट-वे पैनल चला रहा था। सैन्की देवड़ा  सांई ट्वीन्स, अमलीडीह दुबई से लौटा, मुख्य सरगना, सट्टा पैनल संचालन में सक्रिय रहा। 25 फरवरी, बुधवार को सूचना मिली कि न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास कार में बैठे कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। जब पुलिस टीम ने छापा मारकर प्रतीक कुमार वीधवानी और सैंकी देवड़ा को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल की जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। 23 एक्च १ डॉट कॉम, ओलपी फोलेक्च डॉट कॉम और एयूएसएक्स 99 डॉट मॉक जैसी बेटिंग साइट्स के मास्टर आईडी बनाकर सट्टा संचालन का खुलासा हुआ। पूछताछ में गोवा में बैठे अन्य साथियों की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने गोवा में रेड कर 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी से संबंधित कुल 106 मामले दर्ज है। आंकड़ा बताता है कि कुल 41 करोड़ से अधिक रुपए की धोखाधड़ी हुई है, जिसमें अब तक 422 की गिरफ्तारियां भी हो चुकी है। वहीं वर्ष 2026 में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा ऑनलाइन सट्टे के 5 प्रकरणों में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 2.14 करोड़ रुपए का मशरूका जब्त किया जा चुका है। साइबर ठगी करने वाले अधिकांश आरोपी दूसरे राज्य और शहरों जैसे पंजाब, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना  के हैं।

गोवा से गिरफ्तार आरोपी

धनंजय वैष्णव  तुमान कोरबा), साकेत जगवानी जूना बिलासपुर, प्रमोद कुमार ग्राम पंचायत रंजना कोरबा,  प्रकाश चंद्र मिरी ग्राम कुसमूल जांजगीर-चांपा, शंकर कुमार राम ग्राम करणपुर मधुबनी बिहार यह सभी आरोपी  टी-20 विश्व कप के दौरान गोवा के विला से सट्टा चला रहे थे, दुबई- सिंगापुर से जुड़े थे।

ऐसे की काली कमाई

पुलिस ने बताया कि गिरोह 431 म्यूल बैंक खातों से करोड़ों का ट्रांजेक्शन कर रहा था, जिसमें 46,500 USDT लगभग 42 लाख रुपये क्रिप्टो वॉलेट में ट्रांसफर की पुष्टि हुई है। व्हाट्सएप ग्रुप जयदेव और जेएमके से लेन-देन, साइट्स जैसे 23एक्च1.कॉम, ओलपीफोलेक्च.कॉम पर मास्टर आईडी से सट्टा। अवैध कमाई क्रिप्टो से विदेश भेजी। 25 फरवरी को न्यू राजेंद्र नगर में टिप पर छापा पड़ा।

जब्त सामान

5 लैपटॉप, 1 टैब, 58 स्मार्टफोन/आईफोन (53 बैंक लिंक्ड), 12 एटीएम कार्ड, 3 राउटर, 4 पासबुक, 24,600 रुपये नगद, बलेनो कार। कुल मूल्य: 22.14 लाख रुपये। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व न्यू राजेंद्र नगर थाने की संयुक्त टीम ने डीसीपी स्मृतिक राजनाला व संदीप पटेल के निर्देश पर छापा मारा। 2026 में अब तक ऑनलाइन सट्टे के 5 मामलों में 22 गिरफ्तार, 2.14 करोड़ जब्त।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)