ADD





पुलिस लाइन मैदान में प्रस्तावित विभागीय आवासीय भवन का निर्माण दूसरे जगह किए जाने की मांग को लेकर युवाओं ने आईजी को सौंपा ज्ञापन

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

पुलिस लाईन मैदान में प्रस्तावित विभागीय आवासीय भवन के भूमिपूजन के उपरांत क्षेत्र के निवासियों ने इस मैदान के स्वरूप को बचाये रखने और आवासीय भवन हेतु अन्य स्थान के चयन हेतु एक आवेदन सरगुजा संभाग के आईजी  दीपक कुमार झा को सौंपा है।  उल्लेखनीय है कि पुलिस लाईन मैदान एक लंबे अरसे से शहर में खेल के साथ ही साथ अन्य सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है।वर्ष भर इस मैदान पर कई खेल प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन होता है। शहर के उत्तरी क्षेत्र के लगभग 10 वार्ड के निवासियों के लिए एकमात्र यही मैदान दैनिक क्रीड़ा और शारिरिक अभ्यास के लिए मौजूद है। पूर्व में इस मैदान के एक छोर पर बने को-कॉर्डिनेशन सेंटर के निर्माण के कारण मैदान का आकार प्रभावित हो चुका है। नये निर्माण के उपरांत यह मैदान औचित्यहीन हो जायेगा। इस तथ्य से चिंतित स्थानीय युवा और खेलप्रेमी कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह के नेतृत्व में आज सोमवार को सरगुजा संभाग के आई जी से मुलाकात कर उनसे मैदान को बचाने की गुहार लगाई है साथ ही साथ आवासीय भवन के लिये वैकल्पिक स्थान  का सुझाव भी दिया है।  रजनीश सिंह ने बताया कि इस निवेदन पर आई जी साहब के द्वारा सकारात्मक रुख अपनाते हुए तुरंत एक जांच दल को मौका मुआयना के लिए भेजा। उन्होंने  यह आश्वासन दिया है कि विभाग के आवासीय भवन हेतु वैकल्पिक स्थान का चयन किया जायेगा। इस दौरान पिंकू पांडेय, प्रकाश शर्मा, रोहित तिवारी, रजत दुबे, अभिषेक तिवारी, अंशु सिंह, सौरभ मिश्रा, शसक्त सिंह, आशीष सिंह, दुर्गेश सिंह, आशीष श्रीवास्तव, रोहन जायसवाल, विक्रांत  बादी, श्रेष्ठ मिश्रा, शशांक तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)