ADD

हादसा: मस्जिद की दीवार गिरी, 3 साल के बच्चे समेत 12 घायल

0


जयपुर।। खबरी गुल्लक।।  भट्टा बस्ती की फिरदौस मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान पहली मंजिल की बालकनी की दीवार ढह गई। सैकड़ों नमाजियों के बीच यह हादसा दोपहर 2:30 बजे हुआ, जिसमें 3 साल के बच्चे समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए। आठ की हालत गंभीर है, जिन्हें एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया।

कनवाटिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरएस तनवर ने बताया कि 15 घायलों को लाया गया, जिनमें से छह को सिर की गंभीर चोटों के कारण एसएमएस रेफर किया। प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद शमशेर ने कहा, "दीवार गिरते ही लगा जैसे कयामत आ गई।" मोहम्मद साबिर (45) ने बताया कि उनके दो बेटों के साथ नमाज के बाद जूते पहन रहे थे, तभी हादसा हुआ। सबसे छोटे बेटे को सिर में चोट लगी। अधिकारियों ने भारी भीड़ के दबाव से दीवार कमजोर होने की प्रारंभिक आशंका पर जांच शुरू की है।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)