मांढर। आईडीबीआई बैंक की चरौदा धरसींवा शाखा में फिक्स डिपॉजिट के नाम पर एक दंपति के 40 लाख रुपये गबन कर लिए गए। मामला तब खुला जब दंपति एफडी तुड़वाने पहुंचा। पुलिस ने मुख्य आरोपी अस्थायी बैंककर्मी राजा खुंटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। दो अन्य बैंककर्मी फरार बताए जा रहे हैं।
बुजुर्ग दंपति के 8.70 लाख भी उड़ाए
धरसींवा विकासखंड के अकोली निवासी बुजुर्ग गोवर्धन प्रसाद दीवान व श्रीमती शकुंतला दीवान के खाते से भी राजा खुंटे व दुर्गेश शर्मा ने 8.70 लाख गबन किए। दंपति के बेटे सुरेश ने कलेक्टर व एसपी को शिकायत की, लेकिन धरसींवा थाने में अब तक कार्रवाई नहीं हुई थी।



