ADD

30 वां रोजा और अलविदा जुमा आज.. केरल छोड़ पूरे देश में ईद मनेगी कल 21 मार्च को...

0

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।।

अंजुमन कमेटी अंबिकापुर के अध्यक्ष इरफान सिद्दीकी ने बताया कि मुसलमानों का महत्वपूर्ण त्यौहार ईद चांद दिखने पर ईदगाह में 21 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे  नमाज पढ़ने के साथ धूमधाम से ईद मनाई जाएगी। आज 20 मार्च को अलविदा जुमा होगा। 

दिल्ली समेत देशभर में बृहस्पतिवार को ईद-उल-फित्र का चांद नजर नहीं आया। इसलिए केरल को छोड़कर पूरे भारत में ईद शनिवार को मनाई जाएगी, जबकि शुक्रवार को 30वां और अंतिम रोजा रखा जाएगा।

केरल में चांद दिखने की सूचना मिलने से वहां ईद शुक्रवार को ही धूमधाम से मनाई जाएगी। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने मीडिया को बताया कि दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए होने से चांद नजर नहीं आया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)