ADD

प्यार के भूत में युवक चढ़ गया 40 फीट ऊंचे टावर पर, पसंद की लड़की से शादी कराने के वादे पर नीचे उतरते ही पुलिस ने की ठुकाई और भेज दिया जेल...

0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 25 मार्च 2026।।  

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में एक युवक के प्यार का अनोखा तमाशा देखने को मिला, जो बॉलीवुड फिल्म शोले के दृश्य की याद दिला गया। 27 वर्षीय योगेश यादव ने अपनी पसंद की लड़की से शादी करने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा रचा। परिजनों ने वादा किया, लेकिन जैसे ही वह नीचे उतरा, पुलिस ने पहले पिटाई की और फिर छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेज दिया।

घटना 24 मार्च को लुंड्रा थाने से मात्र 200 मीटर दूर छीरोपारा में हुई। योगेश अचानक गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जो लगभग 40 फीट ऊंचा है। हाथ में मोबाइल लहराते हुए वह चिल्ला रहा था मैं नीचे नहीं आऊंगा जब तक मुझे अपनी पसंद की लड़की से शादी न करा दो! इस ड्रामे से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण इकट्ठे हो गए, बच्चों ने उत्साह से देखा, लेकिन परिवार वाले घबरा गए। पुलिस भी पहुंची।

परिजनों ने हमने घंटों समझाया। मगर युवक नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। भूखा-प्यासा ऊपर बैठा था, डर लग रहा था कि कहीं गिर न जाए। आखिरकार थक- हारकर हमने कहा कि तेरी पसंद की लड़की से शादी करा देंगे। यह सुनकर वह नीचे उतरा।  

नीचे उतरते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने योगेश की पहले खूब धुनाई दी। उसे समझाने के बजाय पहले सबक सिखाना जरूरी था ताकि प्यार का भूत उसके दिमाग से निकल जाए। इधर युवती ने भी योगेश के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि वह बार- बार उसे परेशान कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लुंड्रा थाने ले गई और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ग्रामीणों ने कहा कि शोले फिल्म जैसा सीन था। बीरू की तरह जिद ठानी, लेकिन अंत में जेल पहुंच गया। युवाओं को प्यार में समझदारी रखनी चाहिए। घटना के बाद गांव में चर्चा का विषय बन गया है।  



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)