झांसी (उप्र)। खबरी गुल्लक।।
झांसी जिले में करीब 500 रसोई गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक चोरी होने के मामले में सीपरी बाजार क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी के सिलेंडर भी बरामद हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने बुधवार को बताया कि भारत पेट्रोलियम डिपो के ट्रक चालक राजकुमार ने होली मनाने के लिए 524 भरे भारत गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक डिपो के बाहर खड़ा कर घर चला गया था।
अगले दिन लौटने पर ट्रक गायब पाया गया। ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक ढाबे के पास खाली ट्रक बरामद किया, जहां से सिलेंडर गायब थे और जीपीएस डिवाइस तोड़ दिया गया था। पूछताछ में ट्रक मालिक और आरोपियों के बीच 60-70 हजार रुपये के लेन-देन विवाद का पता चला, जिसकी जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।



