ADD

बेवा से अवैध संबंध के शक में ठेकेदार की बेरहमी से हत्या, 6 गिरफ्तार

0

खैरागढ़।। खबरी गुल्लक ।।

खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गाडाडीह में अवैध संबंध के संदेह में एक ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो नाबालिगों को अभिरक्षा में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक तुलाराम पटेल 45 वर्ष पिता कार्तिक राम पटेल  किल्लापारा वार्ड 11 खैरागढ़ के निवासी थे। वे बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करते थे। ग्राम गाडाडीह की एक 40 वर्ष वर्षीय बेवा महिला मजदूरी करती हैं। बताया जाता है कि तुलाराम कभी- कभी शाम को उसे मोटरसाइकिल से घर छोड़ने जाते थे। हमलावरों ने अवैध संबंध के शक में उनकी बेरहमी से पिटाई की।

गंभीर रूप से घायल तुलाराम को सिविल जिला अस्पताल खैरागढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों में कीर्तन यादव उर्फ मुन्ना 35 वर्ष, समय यादव 45 वर्ष, आशीष यादव उर्फ बोदू 42 वर्ष, रूपलाल वर्मा 26 वर्ष, पल्टन 60 वर्ष और पवन वर्मा 35 वर्ष सभी ग्राम गाडाडीह के निवासी शामिल हैं। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)