ADD

अंबिकापुर में युवक ने दोस्त को मौत के घाट उतार मौत के घाट उतार घर में दफना दिया शव..! 9 दिन बाद आरोपी ने थाने में खुद खोला राज... हैरान करने वाली घटना ने फैलाई सनसनी

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 1 अप्रैल 2026

 दोस्ती की आड़ में खौफनाक साजिश! चिर परिचित मित्र मिथिलेश कुजूर ने अपने ही दोस्त बृजलाल की क्रूर हत्या कर दी। 24- 25 मार्च 2026 की  रात  लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की, मौत के बाद शव को उसके ही घर के अंदर ही दफना दिया। नौ दिनों तक  रहा यह राज छिपा रहा, आखिरकार बीती रात आरोपी खुद थाने पहुंचा और  अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

 नौ दिन बाद खुलासा, थाने में सरेंडर 

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी मिथिलेश कुजूर  ने 24-25 मार्च की दरमियानी रात अपने दोस्त बृजलाल  की हत्या कर दी। विवाद की वजह अभी स्पष्ट नहीं, लेकिन गुस्से में उसने लाठी-डंडों से बृजलाल पर कहर बरपाया। बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद मिथिलेश ने  पत्नी राजकुमारी सिंह के साथ मिलकर शव को घर के अंदर दफना दिया, ताकि वारदात पर पर्दा डाल सकें। नौ दिन तक कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन बीती रात अचानक मिथिलेश थाने पहुंचा और खुद ही हत्या की बात कबूल ली। 

इस सनसनी खेज खुलासे के साथ पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। आज फॉरेंसिक विशेषज्ञों और तहसीलदार की मौजूदगी में आरोपी के घर को खोला जाएगा। शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में मिथिलेश ने बताया कि हत्या पुरानी दुश्मनी या छोटे-मोटे झगड़े से हुई। पत्नी राजकुमारी पर भी शव दफनाने का आरोप है, जिसकी अलग से पूछताछ होगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)