अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।1 अप्रैल 2026।
वित्तीय वर्ष 2025 - 26 में उप पंजीयक विभाग ने 6 हजार 855 दस्तावेजों के पंजीयन से 36 करोड़ 60 लाख 2416 रुपए का राजस्व प्राप्त किया। यह राजस्व पिछले वित्तीय वर्ष 2024 - 25 की तुलना में 79 लाख 27 हजार 338 रुपए कम है।
सहायक उप पंजीयक राबर्ट तिर्की ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024 - 25 में 6 912 दस्तावेजों से 37 करोड़ 39 लाख 29 हजार 754 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था। जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025 - 26 में 6855 दस्तावेजों से 36 करोड़ 60 लाख 2416 रुपए का राजस्व हासिल किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार दस्तावेजों में 57 की कमी आई है। इस बार शासन से कोई लक्ष्य भी नहीं मिला था। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च की रात करीब साढ़े 8 बजे तक दस्तावेज आने से पंजीयन किए गए।



