नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में रविवार शाम तालाब के दलदल और गहराई में फंसने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। 9 वर्षीय विष्णु दास को बचाने उतरी 11 वर्षीय बहन योगिता भी डूब गई। मां की जान बचाने की कोशिश नाकाम रही।
ग्राम कलिया के जितेंद्र दास के बच्चे विष्णु और योगिता रविवार दोपहर मां कौशल्या के साथ जंगल से महुआ बीनकर लौट रहे थे। रास्ते में पेडार तालाब पर विष्णु नहाने उतरा। अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे हिस्से में डूबने लगा। भाई को तड़पते देख योगिता तुरंत पानी में कूद पड़ी, लेकिन दलदल ने उसे भी जकड़ लिया।
कपड़े सुखाने गई मां लौटी तो बच्चों को डूबते देख वह भी तालाब में कूदी, मगर पहुंच नहीं पाई। चीखें सुन ग्रामीण दौड़े और बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।



