ADD

अंबिकापुर में बेलगाम स्पीड ने ली भैंस की जान, फरार चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग.. नवापारा मार्ग में हुआ हादसा

0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 2 मार्च 2026

 शहर के नवापारा आकाशवाणी मार्ग पर सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने स्थानीय निवासियों को स्तब्ध कर दिया। तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने दो भैंसों को ठोकर मार दी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। नागरिकों ने इसे शहर में बढ़ती लापरवाही पूर्ण ड्राइविंग,और शराबी वाहन चालक का नतीजा बताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की है। आकाशवाणी मार्ग पर नवापारा के व्यस्त इलाके में भैंसें सड़क किनारे चर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शी दीपक गर्ग ने बताया कि बोलेरो बेहद तेज स्पीड से आ रही थी। चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश भी नहीं की। एक भैंस सड़क पर गिर पड़ी और तड़प- तड़प कर मर गई। दूसरी भैंस सड़क किनारे जा गिरी, उसका एक पैर टूट गया है।  मालिक  ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ये मेरी आजीविका का साधन थीं। नुकसान की भरपाई कौन करेगा? जिस भैंस की मौत हुई संभवतः वह गर्भवती थी। 

यह हादसा शहर में बढ़ती वाहन दुर्घटनाओं का एक और उदाहरण है। पिछले एक वर्ष में अंबिकापुर में 4 दर्जन से अधिक सड़क हादसे दर्ज हुए, जिनमें कई पशुओं की मौत हुई। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 60 प्रतिशत दुर्घटनाएं तेज रफ्तार और शराबबंदी उल्लंघन के कारण ही हैं। स्थानीय निवासी रमेश साहू ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर के अंदर स्पीड लिमिट 40 किमी, घंटा है, लेकिन चालक 80-90 की रफ्तार से दौड़ाते हैं। शराबी ड्राइवरों पर पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं होती।  गौ रक्षा मंच ने  चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की है।

(लेखक: खबरी गुल्लक डेस्क)




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)