अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 12 मार्च 2026।।
प्रदेश में अफीम की खेती और नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी आज 12 मार्च 2026 को दोपहर 2:30 बजे राजीव भवन से रैली निकालकर भाजपा कार्यालय का घेराव करेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन नशे के कारोबार को रोकने और किसानों को गुमराह करने वाली नीतियों के खिलाफ है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में अफीम की खेती को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे युवाओं में नशे का प्रकोप फैल रहा है। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।



