ADD

सर्व ब्राह्मण समाज के महिला इकाई की सरगुजा संभाग अध्यक्ष बनी पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी ... महिला इकाई का सर्वसम्मति से हुआ गठन

0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।

सरगुजा संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक अंबिकापुर में आयोजित की गई, जिसमें संगठन की महिला इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया। भटगांव विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी को महिला इकाई का संभाग अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में विभिन्न पदों पर योग्य महिलाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़े। बैठक में रविंद्र तिवारी, अभिषेक शर्मा, मुन्ना पाण्डेय, अतुल त्रिपाठी, बच्चू तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, देवेश शुक्ला, वसुधा तिवारी सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाजजन उपस्थित रहे।

 महिला इकाई के यह हैं पदाधिकारी

उपाध्यक्ष:  देवकी त्रिपाठी,  ज्योति द्विवेदी।

सचिव:  शशिकला तिवारी,  ममता तिवारी एवं  नीलम शर्मा।

सह-सचिव:  बीना दुबे, अल्पना मिश्रा, स्मिता तिवारी, प्रियंका चौबे।

कोषाध्यक्ष:  रेणुका शुक्ला।

सह-कोषाध्यक्ष:  मीना शुक्ला।

मीडिया प्रभारी:  अलका मिश्रा।

संरक्षक:  किरण मिश्रा एवं  जयंति तिवारी।

विप्र  पत्रकारों का हुआ सम्मान 

बैठक के दौरान शहर के वरिष्ठ विप्र बंधुओं और वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रेमकुमार शर्मा, हरिशंकर त्रिपाठी,  चंदा शुक्ला,  लीलावती पाण्डेय शामिल रहीं। पत्रकारों में अनंगपाल दीक्षित, सुरेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, हरिकिशन शर्मा, नंदकेश्वर पाण्डेय, डी.एन. द्विवेदी, विजय शुक्ला, केदार पाठक, डीके. पाण्डेय एवं अजय नारायण पाण्डेय का नाम प्रमुख है।

सामाजिक मूल्यों की गिरावट को दूर करने सभी करें पहल

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमकुमार शर्मा ने  ब्राह्मण समाज को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने सामाजिक मूल्यों की गिरावट को दूर करने, शिक्षा-संस्कार के माध्यम से जागरूकता फैलाने और युवाओं-महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। हरिशंकर त्रिपाठी ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए सनातन धर्म की रक्षा और विकृतियों को समाप्त करने की जिम्मेदारी ब्राह्मण समाज पर डाली, साथ ही सर्व धर्म समभाव की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने संबोधित किया, जबकि अध्यक्षता आई.बी. तिवारी ने की। नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने अपने विचार रखे, और संचालन दिनेश मिश्रा ने किया। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)