ADD

अफीम की खेती: आरोपी के भाई की दुकान में चला बुलडोजर.. देखते ही देखते हुआ जमींदोज...

0

दुर्ग।।खबरी गुल्लक।।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में 8 करोड़ रुपये कीमत के अफीम पौधे जब्त होने के मामले में जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। निलंबित भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की सड़क किनारे अवैध कब्जे वाली दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। 

 ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा के अनुसार थाना पुलगांव क्षेत्र में विनायक ताम्रकार से जुड़े रिश्तेदारों द्वारा राजस्व भूमि पर अवैध अतिक्रमण का पता चला। जिससे राजस्व विभाग ने भूमि अभिलेखों की जांच के बाद संयुक्त टीम ने बुलडोजर और क्रेन से निर्माण ढहाया।

 यह कार्रवाई समोदा गांव के 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती के भंडाफोड़ के बाद हुई, जहां विनायक और रिश्तेदारों के ठिकानों पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के कॉल डिटेल और पूछताछ से कई सुराग हासिल किए। विनायक ताम्रकार तमेरपारा, दुर्ग, विकास बिश्नोई मटोडा, जोधपुर, हाल समोदा और मनीष ठाकुर को मंगलवार शाम 4:40 बजे विशेष एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया। विशेष लोक अभियोजक सूरज शर्मा ने मीडिया को बताया कि फरार आरोपी अचला राम जाट जोधपुर की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा हो सकता है।

 यह मामला  11 एकड़ में मक्का की आड़ में अफीम की खेती से शुरू हुआ, जिसकी कीमत 8 करोड़ आंकी गई। भाजपा ने विनायक को निलंबित कर दिया, और जांच में बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)