अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ और जिला भाजपा के संयुक्त आह्वान पर समरसता भोज का भव्य आयोजन माता राजमोहनी प्रांगण में किया गया। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र गुप्त भारती की पहल पर विभिन्न समाजों के लोगों को साथ बैठकर जमीन पर भोजन करने का संदेश समानता और समरसता की दिशा में दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। अतिथियों के द्वारा 135 दीपों का प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह दीपोत्सव अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समानता की आशा को रोशनी में ढालने का प्रतीक रहा।
बच्चों के विचार और पुरस्कृत कार्यकर्ता
कार्यक्रम में छोटे‑छोटे बच्चों ने बाबा साहेब के जीवन और संघर्ष पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिन्हें उत्साहित करने के लिए पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही अंबेडकर समुदाय के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया, जिनमें अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर और शनिमंदिर की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सिरामती सोनवानी जैसे नाम शामिल थे।
जमीन पर बैठकर भोजन और सभी वर्गों की समान भागीदारी
अतिथियों ने सभी उपस्थित लोगों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया, जो सामाजिक भेदभाव तोड़ने और सभी वर्गों के साथ एकता का संदेश देने वाला क्षण रहा। इस दृश्य ने दर्शाया कि भाजपा के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समाज को जोड़ना भी है। कार्यक्रम में सरगुजा सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामकिसुन सिंह ने कहा कि बाबा साहेब युगपुरुष थे, जिन्होंने आपसी भेदभाव और कुरीतियों को दूर कर सबको समान अधिकार दिलाने का काम किया। नगर निगम के पूर्व सभपति त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने बताया कि संविधान रचयिता अंबेडकर जी ने अंतिम व्यक्ति को न्याय देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर देश को मजबूत बनाया। नगर निगम के सभपति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने बताया कि भारत रत्न बाबा साहेब की दूरदृष्टि से ही ऐसा संविधान निर्मित हुआ, जिसमें सभी वर्गों के अधिकार सुरक्षित हैं। भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने कहा कि जातिगत विषमताओं को दूर करने और देश को सशक्त बनाने में बाबा साहेब की भूमिका अमर रहेगी। रविंद्र गुप्त भारती ने जोर देकर कहा कि जीवन का मूल संविधान है, जो हर वर्ग को उसके मौलिक अधिकार और कर्तव्य देता है।
कार्यक्रम में यह हुए शामिल
इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अरुणा सिंह, पूर्व जिला महामंत्री अंबिकेश केसरी, नगर निगम की पार्षद अनिता रविंद्र गुप्त भारती, प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकारणी सदस्य दीपक गर्ग, सहसंयोजक ब्रिज किशोर सोनी सहित रविंद्र भारती, रामकिसुन सिंह, हरमिंदर सिंह टिन्नी, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, आकाश गुप्ता, अंबिकेश केसरी, श्वेता गुप्ता, ममता तिवारी, अनीता रविंद्र गुप्त, शैलेश कुमार सिंह, शशिकांत जायसवाल, मधु चौधरी, नकुल सोनकर, रिंकू वर्मा, श्याम गुप्ता पप्पू, सुदामा प्रसाद यादव, भारत भूषण तिवारी, बृज किशोर सोनी, विरेंद्र कुशवाहा, निर्भय सिंह, आनंद गुप्ता, राजकुमार सिंह, कमलेश सिंह, प्रभु नारायण सिंह, प्रमोद दुबे, जय सिंह, जगदीश, संजय सोनकर, जायसवाल, हेमा कंसारी, ललिता दास सहित बड़ी संख्या में आम लोग भी उपस्थित रहे।



