अंबिकापुर। शहर के प्राचीन तालाबों एवं जल स्रोतों को पाटे जाने के मामलों को लेकर आज एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह प्रतिनिधिमंडल MIC सदस्य मनीष सिंह के नेतृत्व में पहुंचा, जिसमें कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी, पार्षद शशिकांत जायसवाल, पार्षद शिवमंगल सिंह, पार्षद विपिन पांडेय तथा कैट मंत्री पंकज गुप्ता,मुकेश गुप्ता शामिल रहे। भाथूपारा तालाब होटल पर्पल आर्किड के पीछे एवं आसपास बौरीपारा स्थित तालाब, ब्रह्मपारा स्थित गढीया लगभग 1.5 एकड़ शासकीय भूमि, बस स्टैंड स्थित जलाशय को बचाने प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने अपेक्षा जताई है कि इस गंभीर विषय पर त्वरित एवं ठोस कदम उठाते हुए शहर के जल स्रोतों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।



