ADD

सेवा किटी समूह अंबिकापुर ने राहगीरों को भीषण गर्मी में राहत देने खोला प्याऊ

0

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।। 

 सेवा किटी समूह अंबिकापुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कनकरानी निर्मल दत्ता मार्ग कलेक्टर बंगले के पीछे भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए प्याऊ का शुभारंभ किया गया। अतिथि नगरनिगम सभपति  हरमिंदर सिह टिन्नी, वार्ड पार्षद  दीपक यादव  ने राहगीरों को पानी पिला प्याऊ की शुरुआत की।  इस अवसर पर समूह की संस्थापिका सुश्री वन्दना दत्ता, सदस्य श्रीमती मधु चौदह, नीलिमा मिश्रा, स्मिता तिवारी उपस्थित थी।  प्याऊ में जल जीरा, खीरा, गुड़, चना भी दिया गया, यह प्याऊ भीषण गर्मी को देखते हुए 2 माह तक चलेगा, इसमें 2 जरूरत मंद महिलाये सलमिना , मनीषा को रोजगार भी समूह द्वारा दिया गया। समूह की सदस्याएं अपनी तरफ से   गुड़ चना शर्बत खीरा तरबूज आदि सहयोग करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)