ADD

सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज सरगुजा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अंबिकापुर में निकालेगा भव्य शोभायात्रा, मंदिर में होगा विविध धार्मिक अनुष्ठान

0

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।

अक्षय तृतीया के  अवसर पर सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव भक्ति, उल्लास और धूमधाम से मनाया जाएगा। समाज के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता  राजेश तिवारी ने सरगुजा जिले के सभी ब्राह्मण बंधुओं, परिवारों सहित युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, ब्लॉक इकाई, पंचायत इकाई के सदस्यों से अखंड रामायण पाठ, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।  

अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि भगवान परशुराम हमारे समाज के आदर्श हैं। इस जन्मोत्सव को परंपरा के अनुरूप भव्य बनाने के लिए सभी सदस्य अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता के साथ अन्य समाजों के सहयोग से हम इसे ऐतिहासिक बनाएंगे। सभी ग्रामों, ब्लॉकों में निवासरत ब्राह्मण परिवारों से महभागिता का अनुरोध है। 

शोभायात्रा का मार्ग 

19 अप्रैल को शाम 4 बजे मां दुर्गा मंदिर, गांधी चौक से भगवान परशुराम की नव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा देवीगंज रोड, स्कूल रोड होते हुए रामानुजगंज मार्ग केना बांध स्थित भगवान परशुराम मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठान, अखंड रामायण पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। अंत में भंडारा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा।  




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)