ADD

गौ सम्मान दिवस: गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन... पंडित योगेश नारायण मिश्र ने आईजी सरगुजा से कहा - गौ तस्करों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई हो...

0

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।  

देशभर में आज गौ सम्मान दिवस के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने विभिन्न संगठनों, सेवाभावी लोगों के द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।  मुख्य उद्देश्य गाय को राष्ट्र माता का सम्मानजनक दर्जा दिलाना और पूर्ण गौ- हत्या बंदी की मांग करना है। विभिन्न तहसीलों में ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं, जहां लोग गौ रक्षा और सम्मान का पवित्र संकल्प ले रहे हैं। 

इसी कड़ी में जय मां समलाया वास्तु ज्योति केंद्र के संचालक पंडित योगेश नारायण मिश्र ने सरगुजा के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा से औपचारिक मुलाकात की। इस मुलाकात में पंडित मिश्र ने गौ संरक्षण को मजबूत बनाने और गौ तस्करी के मामलों में तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जोर देकर कहा कि मवेशी तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को और तेज करने की जरूरत है, ताकि ऐसे अपराधियों को सबक सिखाया जा सके और गौ माता की रक्षा सुनिश्चित हो।

आईजी दीपक झा ने पंडित मिश्र की मांग का स्वागत करते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। गौ तस्करी रोकने के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं और भविष्य में ऐसी कार्रवाइयां और तेज होंगी।


गौ सम्मान दिवस जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति की गहरी जड़ों को मजबूत करते हैं, जहां गाय को जीवनदायिनी माना जाता है। सरगुजा जैसे क्षेत्रों में गो तस्करी की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं, और ऐसे प्रयास अपराधियों को हतोत्साहित करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आने वाले दिनों में पुलिस की बढ़ी निगरानी से गौ संरक्षण अभियान को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)