ADD

ब्रेकिंग: अंबिकापुर में नशे के गढ़ में सर्च ऑपरेशन कर रही थी पुलिस... अचानक छत से कूद नशेड़ी चोर ने पुलिस की बोलेरो उड़ाया...!

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

संभाग मुख्यालय के सत्तीपारा इलाके में सोमवार को पुलिस की पोल खुल गई। नशे के सौदागरों को दबोचने निकली कोतवाली की टीम की बोलेरो वाहन को एक शातिर चोर ने छत से कूदकर उड़ा लिया! हालांकि पुलिस ने चंद मिनट में ही चोर को वाहन समेत दबोच लिया। 

बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के नेतृत्व में गांजा कारोबारियों की तलाश में नशा के गढ़ सत्तीपारा मोहल्ले में पहुंची थी। चालक  चाबी लगी बोलेरो को  छोड़कर समीप में थे। इसी फुर्सत का फायदा उठाकर मुकेश नामदेव नामक एक नशेड़ी  छत कूदा और वाहन स्टार्ट कर फरार हो  गया। वाहन गायब होते ही पुलिसवालों में हड़कंप मच गया। वाहन में एक आरक्षक का मोबाइल भी था। पुलिस कर्मी वाहन की तलाश में जुट गये। चोर आस पास ही वाहन समेत भटक रहा था,तभी प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे की तत्परता से  पुलिस ने उसे चंद मिनटों में राम मंदिर के पास बोलेरो समेत दबोच लिया।  वाहन बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)