दुर्ग।।खबरी गुल्लक ।
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी के मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल सात लोग हिरासत में हैं। सिटी कोतवाली पुलिस ने ऋषभ नगर में छापा मारकर कार्रवाई शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ऋषभ नगर दुर्ग निवासी विकास जैन के घर पर छापा मारा। वहां चेन्नई-दिल्ली आईपीएल मैच के दौरान मोबाइल ऐप्स से सट्टा चला रहे तीन आरोपी - विकास जैन (ऋषभ नगर), रौनक ताम्रकार (शिवपारा) और प्रवीण ताम्रकार (गवलीपारा) - को पकड़ा गया। मौके से मोबाइल फोन, पॉकेट डायरी, नकदी और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सामग्री बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों के बयानों पर विवेचना के दौरान अक्षत बोहरे, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अय्युब और प्रकाश सोनी को भी हिरासत में लिया गया। उनके पास चार अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन जब्त हुए। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस लगातार सट्टेबाजी नेटवर्क पर नकेल कस रही है।



