अंबिकापुर में सवारियों ने लूट लिया ई-रिक्शा.. चालक की ठुकाई कर वारदात, चार दिन बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं

अंबिकापुर में सवारियों ने लूट लिया ई-रिक्शा.. चालक की ठुकाई कर वारदात, चार दिन बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।12 मई 2026

शहर के गांधी चौक से सवारी बनकर ई-रिक्शा में बैठे तीन बदमाशों ने ऑटो चालक को सत्तीपारा रानी सतीदादी मंदिर के पास सुनसान जगह ले जाकर लूट लिया। मारपीट करते हुए उन्होंने ई-रिक्शा, मोबाइल और 800 रुपये छीन फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने एक दिन बाद चंबोथी तालाब के पास वाहन बरामद कर लिया, लेकिन चार दिन गुजरने के बावजूद आरोपियों का सुराग नहीं लगा।

मारपीट कर वारदात

एमसीबी खड़गांव के ग्राम पीपरबहरा निवासी धनंजय सिंह पिता जयनारायण सिंह चठिरमा में किराए पर रहकर शहर में ई-रिक्शा चलाते हैं। 8 मई दोपहर करीब 1 बजे गांधी चौक पर तीन बदमाश सवारी बने। उन्होंने कहा कि रानी सतीदादी मंदिर के पास उनका एक दोस्त इंतजार कर रहा है, वहां चलो। जैसे ही धनंजय सत्तीपारा के पास पहुंचे, बदमाशों ने वाहन रुकवाया और मोबाइल मांगा। मोबाइल देते ही वे नीचे उतरे तो गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी। पर्स व चाबी छीनकर धनंजय को छोड़ दिया। धनंजय किसी तरह झाड़ियों में छिपकर बच गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बीएनएस धारा 309(2) में एफआईआर दर्ज की। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। अगले दिन चंबोथी तालाब के पास लावारिस ई-रिक्शा मिलने पर वाहन जब्त कर मालिक को सूचित किया। एसपी ने बताया कि आरोपियों की पतासाल में टीमें लगी हैं, जल्द गिरफ्तारी होगी।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)