अम्बिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 12 मई 2026
सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा ने थाना अम्बिकापुर की पुलिस टीम की अथक मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें विशेष पुरस्कार प्रदान किए हैं। कुटुम्ब न्यायालय अम्बिकापुर के प्रकरण क्रमांक 07/2025 धारा 125(3) में फरार आरोपी कुदमन सिंह पिता स्व. देवनारायण सिंह निवासी ग्राम खैरबार थाना अम्बिकापुर की गिरफ्तारी में पुलिसकर्मियों के जोशपूर्ण प्रयासों का IG ने उत्साहवर्धन किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी कुदमन सिंह लंबे समय से फरार था और गिरफ्तारी वारंट के बावजूद उसकी तलाश जटिल बनी हुई थी। वह अपने ननिहाल गांव में रहता था, लेकिन पिकअप वाहन चालक होने के कारण शहर के विभिन्न स्थानों पर किराए के मकान बदल बदल कर रहता था। पुलिस को आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करने पर केवल सी टाइप सेल टावर लोकेशन मिल रही थी, फिक्स लोकेशन नहीं। फिर भी थाना अम्बिकापुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हार नहीं मानी। लगातार खोजबीन, गुप्त सूत्रों और मेहनती जांच के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया और कुटुम्ब न्यायालय अम्बिकापुर में पेश कर दिया गया।
5 महीने का काम 1 माह में पूरा, मिला पुरस्कार
एक अन्य प्रकरण क्रमांक 91/2014 धारा 420, 409 भादसं के आरोपी सत्यप्रकाश भगत को निचली अदालत द्वारा दोषमुक्त करने के खिलाफ शासन की अपील पर उच्च न्यायालय बिलासपुर ने 12 साक्षियों को जमानतीय वारंट जारी कर पेशी के लिए 5 माह का समय दिया था। थाना अम्बिकापुर के अधिकारियों ने अथक परिश्रम से मात्र एक माह में सभी साक्षियों के बयान न्यायालय में दर्ज करा दिए। इस तत्परता पर भी आईजी ने कोतवाली प्रभारी शशिकांत सिन्हा सहित तीन पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
आईजी ने दोनों मामले में अम्बिकापुर के इन पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
निरीक्षक शशांक सिन्हा थाना प्रभारी अम्बिकापुर: सेवा पुस्तिका में प्रशंसा अंकित।
आरक्षक अभिषेक सिंह राजपूत थाना अम्बिकापुर 250 व 500 रुपये नकद पुरस्कार।
आरक्षक संजीव पांडेय थाना अम्बिकापुर 250 व 500 रुपये नकद पुरस्कार।
IG दीपक कुमार झा ने कहा कि ऐसी मेहनत से अपराध नियंत्रण में मजबूती आएगी और पुलिस टीम को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई की सराहना की है।



