अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर खट्टी मीठी किटी ग्रुप ने 40 माताओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर खट्टी मीठी किटी ग्रुप ने 40 माताओं को किया सम्मानित

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।। 12 मई 2026

खट्टी मीठी किटी ग्रुप, अंबिकापुर ने अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर 10 मई 2026 को ग्राम पंचायत घघरी अंबिकापुर  में मातृ सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 40 माताओं और बच्चों को साड़ी, मिठाई व बिस्किट भेंट कर सम्मानित किया गया।

ग्रुप की सक्रिय सदस्यों अंजू सरकार, सुधा मंडल, शर्मिला बैरागी, अंजू गोलदार, सुमनदास गुप्ता, सुभद्रा हालदार, सुश्री कीर्ति व चंदा ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंबिकापुर नगर निगम महापौर मंजूषा भगत व गोल्डन सिंह ने आर्थिक सहयोग प्रदान कर सहभागिता निभाई।

लगभग 80-90 ग्रामीण माताओं, बहनों व बच्चों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम ने मातृ शक्ति, सम्मान व सामाजिक एकता का संदेश दिया। उपस्थितजनों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए सराहना की। खट्टी मीठी किटी ग्रुप समाज कल्याण व महिला सशक्तिकरण के प्रति हमेशा समर्पित रहता है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)