बुलेट चालक के मुंह में यातायात पुलिस ने ठूंस दिया मशीन.. न्यायालय ने ठोक दिया 10 हजार जुर्माना

बुलेट चालक के मुंह में यातायात पुलिस ने ठूंस दिया मशीन.. न्यायालय ने ठोक दिया 10 हजार जुर्माना

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक 

यातायात नियमों की सख्ती से पालन कराने के निर्देशों के तहत डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा  राजेश अग्रवाल  के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में यातायात शाखा की टीम ने चलती चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/ईसी/3460 को रोका और ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की, जिसमें शराब सेवन कर बुलेट चलाने की पुष्टि हुई। चालक ने अपना नाम कृष्ण कुमार सिंह, आत्मज कालिंदर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी दरिमा बताया। जांच के दौरान वह नशे की हालत में मिला। ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर चालक शराब के प्रभाव में पाया गया। पुलिस ने चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने दोषी पाए गए चालक को 10,000 रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया। पुरे अभियान में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त एवं अन्य अधिकारियों–कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। यातायात विभाग ने पुन: लोकसेवा और सुरक्षा हेतु अपील की है कि कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में वाहन न चलाएं,  नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)