बिग ब्रेकिंग: बलरामपुर जिला सराफा दुकान में हुए चोरी का 9 दिन के भीतर पुलिस ने किया पर्दाफाश.. 7 आरोपी गिरफ्तार, 14.175 किलो चांदी बरामद

बिग ब्रेकिंग: बलरामपुर जिला सराफा दुकान में हुए चोरी का 9 दिन के भीतर पुलिस ने किया पर्दाफाश.. 7 आरोपी गिरफ्तार, 14.175 किलो चांदी बरामद

khabrigullak.com
By -
0

वाड्रफनगर/बलरामपुर।खबरी गुल्लक 

वाड्रफनगर बाजार स्थित अरविन्द ज्वेलर्स की दुकान से लाखों रुपए के जेवरात चोरी करने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह के सात शातिर आरोपियों को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से  14.175 किलोग्राम चांदी, चोरी में प्रयुक्त पीकअप वाहन व एक मोटर सायकल सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। 

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अरविन्द सोनी  वाड्रफनगर निवासी  की रिपोर्ट के अनुसार उनकी दुकान अरविन्द ज्वेलर्स को  16 अगस्त 2026 रात्रि लगभग 9:15 बजे बंद कर वे घर चले गए। 17/08/2026 सुबह करीब 6:45 बजे दुकान खोलने पर पाया कि शटर लॉक तोड़कर अज्ञात चोरों ने दुकान से चाँदी व गिल्लट के विविध आभूषण, सोने के कुछ टुकड़े और नकदी ग्राम के साथ व् अन्य कीमती सामान गायब कर दिए हैं। चोरी का अनुमानित कुल वजन लगभग 20 कि.ग्रा. चाँदी विभिन्न प्रकार के 500+ टुकड़े व मिक्स जेवर व लगभग 50 ग्राम सोना व गिल्ट जेवर लगभग 10 कि.ग्रा. के आसपास बताये गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर में धारा-305, 331(4), 317(2), 5, बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। घटना स्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों का पता थाना दिनारा, जिला रोहतास बिहार चला। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक जितेन्द्र सोनी के नेतृत्व में थाना प्रभारी चलगली व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया। दिनारा रोहतास में पतासाजी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे आवश्यक पूछताछ की गई।

यह हैं आरोपी 

सोनू कुमार पिता उपेन्द्र चौधरी 21 वर्ष, शंभू डिहरी, थाना दिनारा, रोहतास।  

शंकर चौधरी पिता दरोगा चौधरी 55 वर्ष ग्राम अलीगंज, थाना सुरजपुरा, रोहतास।  

 नरेन्द्र चौधरी पिता स्व. रामप्रवेश चौधरी 40 वर्ष, डिहरी, थाना दिनारा, रोहतास।  

 लीलू चौधरी पिता उमा चौधरी 19 वर्ष, सीताबिगहा, सासाराम, रोहतास।  

राजकुमार चौधरी पिता सुनिल चौधरी  20 वर्ष, चिलबिला, थाना दिनारा, रोहतास।  

 अंगद चौधरी पिता स्व. रामप्रवेज चौधरी 24 वर्ष, सम्बुडीहरी, थाना दिनारा।  

 सुनिल कुमार सोनी पिता स्व. रामइकबाल 38 वर्ष, दिनारा, जिला रोहतास।  

रेकी कर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान अपराध करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि 15/08/2026 से 16/08/2026 तक वाड्रफनगर व आसपास रेकी कर योजना बनाई गई थी। आरोपी सोनू कुमार के पीकअप वाहन क्रमांक बीआर 26 जीसी 3631 व एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 15 केआर 7977 का प्रयोग कर 17/08/2026 की रात घटना को अंजाम दिया गया।

यह सामान हुए बरामद

 चाँदी की सीली (गलाकर बनाई गई) कुल वजन 14.175 किग्रा,  घटना में प्रयुक्त पीकअप वाहन क्रमांक बीआर 26 जीसी 3631, मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 15 केआर 7977, लोहे का सब्बल (शटर तोड़ने में प्रयुक्त)।  चोरी की प्रक्रिया में इस्तेमाल मोबाइल फोन व नगदी रूपये 1,000।  

60 हजार रुपये किलो बेचा चांदी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की हुई चाँदी व गिल्ट जेवर को रुपए प्रति किलोग्राम 60,000 के हिसाब से बेचने की बात बतायी। आरोपी सुनिल कुमार सोनी के कब्जे से चाँदी की सीली बरामद करते हुए उसे अपने कब्जे में लिया गया। चोरी की संपत्ति को जानबूझकर अपने कब्जे में रखने व संपत्ति का स्वरूप बदलने के संबंध में प्रकरण में धारा 317(2) व 5 भी जोड़ी गई है।

यह रहे सक्रिय 

गिरफ्तारी व बरामदगी में निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, साइबर सेल निरीक्षक हिम्मत सिंह, उपनिरीक्षक विमलेश सिंह, पीएसआई मनीष साहू, पीएसआई लखेश्वर कश्यप, पीएसआई गोकुल ध्रुव, पीएसआई अजय साहू, सउनि रामजीत राम, आर. संतोष गुप्ता, मरकाम, आर. भुपेन्द्र मरावी, साइबर सेल आर. राजकमल सैनी, मंगल, प्रशांत व आकाश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर और टीम ने सक्रियता दिखाकर त्वरित कार्रवाई की है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)